मेनहोल हादसे में मरे मजदूरों के परिजनों को मिले 15-15 लाख
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निर्माणाधीन मेनहोल में हुए हादसे में मरे दो मजदूरों के परिजनों को मंगलवार को उप श्रमायुक्त नीरज नयन व नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने 15.58 लाख रुपए के चेक दिए। करीब दो साल पहले 28 अगस्त 2024 को दाउदपुर के श्रीराम नगर में सीवर लाइन के काम के क्रम में निर्माणाधीन मेनहोल के अंदर दम घुटने से पश्चिम बंगाल के इकरामुल हक व अराजुल हक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दोनों के परिवारों को पांच-पांच लाख रूपए की अनुग्रह सहायता राशि दी गई थी। नगर आयुक्त के मुताबिक सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद कर्मकार प्रतिकर अधिनियम के तहत राशि का भुगतान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.