सहरसा, नवम्बर 15 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के मेनहा गांव (वार्ड नं 16) से मायके जा रही एक पत्नी के गुम होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मेनहा निवासी लक्ष्मण यादव ने बिहरा थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी पुनिता देवी (उम्र 35 वर्ष ) के गुम होने होने संबंधी जानकारी पुलिस को दी है। दिये हुये आवेदन में बताया गया है कि मेरी पत्नी 11नवम्बर को करीब तीन बजे मेनहा से मायके दीवारी स्थान सहरसा के लिये निकली थी लेकिन 13 नवम्बर तक वहां नही पहुंची और न ही वापस लौटकर मेनहा आई‌। पीड़ित घरवालों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नही चला तब आकर थाना में आवेदन दिया। पति ने बिहरा थाना पुलिस से अपनी पत्नी के सकुशल बरामद की मांग से। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर समुचित...