नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद डॉ. मेनका गुरुस्वामी समलैंगिक समुदाय (एलजीबीटीक्यू) से आने वाली देश की पहली सांसद हैं। 27 नवंबर 1974 को जन्मीं मेनका सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। मेनका देश की पहली सांसद हैं जिन्होंने खुलकर अपनी एलजीबीटीक्यू पहचान को स्वीकार किया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 51 वर्षीय मेनका सुप्रीम कोर्ट के सामने कई अहम मामलों में दलीलें रखी हैं। इसमें धारा 377 का मामला है, जिसे 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया था और समलैंगिकता को अपराध के दायरे से बाहर कर दिया था। मेनका वर्ष 2017 से 2019 तक न्यूयॉर्क के कोलंबिया लॉ स्कूल में बीआर आंबेडकर रिसर्च स्कॉलर और लेक्चरर रह चुकी हैं। स्कूली पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्क...