चतरा, अप्रैल 6 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि क्षेत्र के पशुपालकों के लिए मेधा दूध क्रय केंद्र किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। सिमरिया में इस केंद्र के खुलने से न केवल दूध के उचित दाम मिल रहे हैं, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है।बिचौलियों और होटलों पर निर्भरता हुई खत्मएक समय था जब सिमरिया के पशुपालकों को अपना दूध स्थानीय होटलों या बिचौलियों को बेचना पड़ता था। किसानों को अक्सर उचित मूल्य के लिए संघर्ष करना पड़ता था और सबसे बड़ी समस्या भुगतान की थी। होटलों पर दूध देने के बाद किसानों को अपने ही पैसों के लिए हफ़्तों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन मेधा डेयरी के आने से अब किसानों को इस 'उधारी' के चक्र से मुक्ति मिल गई है।आय में वृद्धि और पारदर्शितामेधा दूध क्रय केंद्र पर दूध की गुणवत्ता (फैट और एसएनएफ) के आधार पर सटीक ...