रांची, मई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। मेधा डेयरी  ने मदर डेयरी  और  अमूल  के बाद अपने डेयरी उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। हालांकि, नई दरें शनिवार शाम से आपूर्ति वाले उत्पादों पर प्रभावी होंगी। कंपनी ने दूध, दही और पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतों के अनुसार, डबल टोंड दूध एक लीटर पैक अब 50 रुपये के बजाय 52 रुपये में मिलेगा, जबकि आधा लीटर पैक 25 से बढ़कर 26 रुपये का हो गया है। छह लीटर टोंड दूध की कीमत 312 रुपये से बढ़ाकर 324 रुपये कर दी गई है। एक लीटर टोंड दूध 54 से बढ़कर 56 रुपये और आधा लीटर 27 से बढ़कर 28 रुपये का हो गया है। यह भी पढ़ें- पैकेट का दूध हुआ महंगा, बढ़ेगा अब महंगाई का मीटर काउ मिल्क आधा लीटर पैक की कीमत 28 से बढ़कर 29 रुपये हो गई है। शक्ति दूध एक लीटर पैक अब 60 की जगह 62 रुपये और आधा लीटर 30 की ...