बेगुसराय, अप्रैल 2 -- गढ़पुरा। सोनमा निवासी राजीव रंजन शर्मा का पुत्र विमलेश कुमार एवं राजकुमार शर्मा का पुत्र आदर्श कुमार राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 में सफलता पाई है। दोनों छात्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनमा में अष्टम वर्ग का छात्र है। दोनों छात्र इसमें सफलता हासिल कर विद्यालय और प्रखंड का नाम रौशन किया है। इसको लेकर परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विदित हो कि इस राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार सफल छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए इंटरमीडिएट तक प्रतिमाह एक हजार रुपए देती है। गत मार्च में माह में यह परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। प्रधानाध्यापक आशुतोष झा बताया कि दोनों छात्र ने सफलता हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। वि...