चतरा, अगस्त 12 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। मेधा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतापपुर मध्य विद्यालय की छात्रा ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना 2026 में प्रतापपुर के सुशील कुमार पाण्डेय के पुत्री माधवी कुमारी ने मेघा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुई थी और उन्होंने परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए चतरा जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मध्य विद्यालय प्रतापपुर की छात्रा की सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है। आयोजित मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में मध्य विद्यालय प्रतापपुर की कक्षा 8वीं की छात्रा माधवी कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और नाम रोशन किया। यह परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती...