जामताड़ा, मार्च 29 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिले में शनिवार को राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन एकमात्र केंद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय, जामताड़ा में हुआ। इस परीक्षा में कुल 531 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 468 उपस्थित हुए, जबकि 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार यह परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित की जाती है। जिसमें कक्षा 9, 10 एवं 11 के विद्यार्थी शामिल होते हैं। इस परीक्षा में सफल छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रत्येक वर्ष 12-12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। हालांकि, इसका लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों का नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्...