बांका, जून 10 -- बांका, एक संवाददाता। नगर परिषद बांका क्षेत्र अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय सैजपुर में आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में तीन बच्चों ने सफलता प्राप्त की। प्रथम रितेश कुमार, द्वितीय आस्था श्री एवं तीसरे स्थान पर साक्षी कुमारी को घोषित किया गया। परीक्षाफल की सूचना प्राप्त होते ही विद्यालय परिवार बहुत खुश है। प्राचार्य ने बताया कि सैजपुर विद्यालय में इस परीक्षा की विशेष तैयारी कराई जाती है। पिछले कई वर्षों से लगातार विद्यालय के बच्चे सफल हो रहे हैं। इस परीक्षा को पास करने पर प्रत्येक बच्चों को 12000 रुपये वार्षिक चार वर्ष तक कुल 48000 रूपये मिलते हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में आठ छात्र-छात्राओं का चयन सफल बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर हरिजन एवं विद्यालय के शिक्षक आल...