आरा, जून 9 -- पीरो, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय शिक्षा शोध अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् पटना की ओर से आयोजित मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरो के चार छात्रों ने सफलता हासिल की है। नारायणपुर निवासी फिरोज सिद्दकी के पुत्र सहबाज सिद्दकी, बैसाडीह निवासी रविशंकर उपाध्याय के पुत्र अनुराग कुमार, लक्ष्मण कुमार की पुत्री कृति कुमारी और बलुआ टोला निवासी वीरबहादुर सिंह के पुत्र विनय कुमार ने सफलता का परचम लहराया है। सभी छात्रों को कक्षा नौ से 12वीं तक प्रति वर्ष 12000 रुपये प्रदान किये जायेंगे। सफल छात्रों को प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल स्कूल में पढ़ने का भी अवसर मिला है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...