किशनगंज, अप्रैल 2 -- ठाकुरगंज। नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी के छात्र-छात्राओं ने मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में विद्यालय के कुल 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के बीच विद्यालय की छात्रा पलक कुमारी ने प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस सफलता से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल कुंडू, शिक्षक निर्मल कुमार, मनीषा कुमारी, मुकेश कुमार एवं मोनिका कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने पलक कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.