पटना, अप्रैल 1 -- सत्र 2026-27 में राज्य के 534 प्रखंडों के मॉडल स्कूलों में नौवीं में नामांकन के लिए परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अगले 10 दिनों में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसएस) के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद इसकी तैयारी में जुटा है। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए राज्य से 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। चयनित बच्चों को नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए चार साल तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रत्येक साल 12 हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यानी चार सालों के लिए कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को दी जाएगी। देशभर के इस योजना के लिए एक लाख बच्चों का चयन होना है, जिसमें बिहार से 5433 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.