समस्तीपुर, अगस्त 3 -- समस्तीपुर। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना (एनएमएमएस) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर आनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जिले में शुरू हो गई है। जिले के सभी सरकारी, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित तथा नवस्थापित उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसको लेकर दिशा-निर्देश दिए किए हैं। वर्ष 2026 की एनएमएमएस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को एनएसपी पोर्टल पर नया पंजीकरण कर आनलाइन आवेदन करना होगा। वर्ष 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए 2026 में सफल विद्यार्थियों को नया बैच के छात्रों के लिए रिन्यूवल आवेदन करना अनिवार्य किया गया है। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के 15 सितंबर से करें आवेदन

हिं...