फतेहपुर, मई 2 -- जोनिहा। क्षेत्र के सरदार पटेल इण्टर कालेज शहबाजपुर में परिषदीय परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में हाईस्कूल की रेशू देवी विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही उनके अलावा अखिलेश, आदित्य सिंह, राज, मनीष, दुर्गेश, लक्ष्मी साहू, प्रियांशु, आदर्श तिवारी, तौफीक अहमद तथा ने तथा इण्टरमीडियट में कालज वर्मा, सबा खातून, शिवम, जिक्राखान, लक्ष्मी, हया, प्रांसी शुक्ला, सौरभ, साहिल, रोशनी देवी, अदिति साहू, बुशरा खातून, अंशिका शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विष्णुकांत शुक्ला, प्रेम कुमार आर्य, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कालेज के मेधावियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...