मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, खिल उठे चेहरे
हापुड़, जुलाई 24 -- हापुड़। इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान जरौठी गढ़ रोड हापुड़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विजेंद्र आदर्श इंटर कॉलेज चमरी, राम रिछपाल इंटर कॉलेज वझीलपुर और दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंध समिति के पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता सदैव हितकर होती हैं। पुरस्कार प्राप्त होने से कौशल निपुणता और क्षमता का विकास होता है। पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि पुरस्कार प्रगति का सूचक है। इससे प्रेरणा का संचार होता है। पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि प्रतिभा कभी भी छिपी हुई नहीं रह सकती और प्रतिभाशाली छात्र अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत होते हैं। संस्थान के निदेशक प्रो.जगबीर सिंह ने कहा कि कॉलेज में रोजगार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.