पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत, संवाददाता। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापक-अभिभावक गोष्ठी में वार्षिक परीक्षा परिणाम और स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। कक्षा नौ एवं कक्षा 11 के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणामों का वितरण किया गया। विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की विशेष रूप से घोषणा की गई। कक्षा नौ रेड में कर्तव्य शर्मा एवं अंशुमान सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया। उमंग मौर्य ने द्वितीय तथा जसकीरत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ ब्लू में कोमल वर्मा प्रथम, वंश गंगवार द्वितीय तथा दानिया अली तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौ ग्रीन में सूर्यांश स्वरूप दीक्षित ने प्रथम, शिफा ने द्वितीय तथा प्रांजल गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ ऑरेंज में एम. फुज़ैल प्रथम, सादमान द्वितीय तथा शगनप्रीत ...