हजारीबाग, मई 18 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि।स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को नयाटांड़ पंचायत भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया लीलावती देवी ने की, जबकि संचालन राहुल कुमार ने किया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिपिन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देता है। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बेहतर करने की प्रेरणा भी देते हैं। मौके पर मुखिया लीलावती देवी, सरोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नारायण महतो एवं खुशबू कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक एवं जनप्रतिनिधि उप...