छपरा, अप्रैल 6 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के स्थानीय असोइयां हाई स्कूल में सोमवार का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और गौरव का क्षण बन गया, जब मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने अपने संबोधन से बच्चों का उत्साह दोगुना कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ निशी कुमार द्वारा अतिथि का स्वागत कर की गई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। पूरे वातावरण में उत्साह और गर्व की भावना स्पष्ट झलक रही थी। सम्मान समारोह में इंटर और मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और शिक्षण सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। इंटर में अंजली प्रिया (415 अंक) और आर्यन (405 अंक) ने ...