भदोही, जून 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में टाप-10 आने वाले विद्यार्थियों को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे और औराई विधायक दीनानाथ भास्कर द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा विद्यार्थियों को चेक देने व सम्मानित किए जाने का सजीव प्रसारण भी देखा गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले से राज्य स्तरीय मेरिट सूची में हाईस्कूल की परीक्षा में 10वीं स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनु मौर्या को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख रुपये,...