मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विदाई समारोह में बढ़ाया गया उत्साह
औरैया, मई 16 -- अजीतमल, संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरुहूनी, अजीतमल में सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अवस्थी एवं शिक्षक विमल कुमार ने बताया कि इस सत्र में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में 11 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा श्रेष्ठा परीक्षा में छह तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चार विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.