बेगुसराय, मार्च 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। स्थानीय बीपीएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं स्कूल प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने की। संचालन उप-प्राचार्य सुशील कुमार ने किया। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई मेधावी छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय ट्रस्ट द्वारा ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्हें वर्तमान शुल्क संरचना पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। बैठक में पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह, पूर्व सरपंच मृत्युंजय कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक इंद्रदेव महतो, प्रो. हरेराम सिंह, शकील अहमद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.