चंदौली, अप्रैल 1 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को परीक्षाफल वितरण एवं शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने किया। इस दौरान कक्षा 5 की छात्राएं नाजमीन एवं सुहाना, इसरार अंसारी ने स्वागतगान से किया।प्रधानाध्यापक बलराम पाठक ने कहा कि बच्चों को लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता है। यह धन आपके जीवन के लिए तमाम खुशियों को देने का काम करता है। पढ़ाई के उम्र में शिक्षा के साथ साथ खेलना कूदना भी जरूरी है। आज छात्रों की विद्यालय से औपचारिक शिक्षाएं ही समाप्त हुई है, लेकिन विद्यालय परिवार के साथ इन छात्र-छात्राओं का संबंध सदैव के लिए स्थापित हो गया है।इस अवसर पर बेहतर अंक प्राप्त करने छात्र-छात्राओं को...