भदोही, मार्च 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित पांडेय ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बच्चों ने मेंहनत से पढ़ाई करने का भरोसा दिया। बीएसए का शिक्षकों द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान बीएसए ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक प्रशिक्षित व अनुभवी होते हैं। मेंहनती बच्चों की हर तरफ विशेष पहचान होती है। शिक्षा में जो बच्चा जितना मेंहनत करेगा उसे उतनी ही सफलता मिलेगा। शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों में बेहतर शिक्षा का अलख जगाएं। विद्यालयों में निर्धारित समय पर आएं और बच्चों को पढ़ाने के साथ ही उन्हें अच्छा संस्कार भी दें। इस मौके पर अमन श्रीवास्तव, जिला समन्वयक नवीन मिश्र, तनु गौतम, उन्नति मौर्या, आर्यन, किशन, राधिक...