हरदोई, मार्च 31 -- पाली। कस्बा के बाबू खां शिक्षण संस्थान में मंगलवार को स्कूल टॉपर और क्लास में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण किया गया। शुभारंभ प्रबंधक सरताज खां व सरफराज खाँ ने किया। सफल हुए बच्चों के अभिभावकों को भी विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। सेकेंड क्लास की इलमा खाँ व क्लास नौ के अनिकेत कुमार ने सवार्धिक अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। प्राची, आरा खाँ फहाद, मन्तशा, अंश कुमार, रेहान खाँ, इलमा, जोया, ताहिर हुसैन, रिजा परवीन, नुरेन, सादिया, नूरे वारसी, जैनब बानो, अलीजा, शाह वारिस, अलीना, इल्तिशा, कुबरा खान, हिमांशु, आयुष कुमार, फैज आलम, रिजा खान, असरीन बानो खुश हानी शाहनवाज, अनुराधा, फलक नाज, आदेश, हिबा, हुदा, अफरीन ने अपने अपने क्लास में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।...