काशीपुर, दिसम्बर 8 -- काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 126 विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोमवार को चैती मोड़ स्थित विद्यालय में इंटरमीडिएट के 40 और हाईस्कूल के 86 छात्र-छात्राओं की माताओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सरकार की ओर से प्रतिवर्ष इस पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये की राशि छात्र-छात्राओं की माताओं को दी गई है। यहां विद्यालय समिति अध्यक्ष एसपी गुप्ता, प्रबंधक जीडी मठपाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.