जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- ग्रामीण प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को जमशेदपुर प्रखंड के इंदुरमाटी प्राथमिक विद्यालय में करियर काउंसलिंग एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो और पूर्व प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश चौबे के संयुक्त प्रयासों से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण मेधावी छात्रा प्रतिमा महतो रहीं, जिन्होंने पीएम श्री नवोदय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर अब चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नीट की तैयारी शुरू की है। कार्यक्रम में छात्रा और उनके अभिभावकों को परीक्षा की प्रभावी रणनीति, कठिन विषयों की तैयारी और आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। एकेडमी की ओर से प्रतिमा को नीट की तैयारी हेतु जरूरी पाठ्य सामग्री और पुस्तकें भी प्रदान की...