बुलंदशहर, मार्च 24 -- बुलंदशहर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की प्रतिभा निखर रही है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के मेधावी छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर के एक्सपोजर विजिट में अपनी जगह बनाई है। गुलावठी ब्लॉक के मेधावी छात्र अक्ष को चेन्नई स्थित हरिनगर कोटा में आयोजित विशेष एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया है। जिले में पहली बार सरकारी स्कूलों के मेधावियों को इस तरह के बड़े शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है। बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के भीतर छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारना और उन्हें आधुनिक संस्थानों से रूबरू कराना है। योजना के तहत जिले से दो प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया था। गुलावठी ब्लॉक के संविलियन स...