जामताड़ा, अप्रैल 27 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बनकाठी गांव के शिक्षक आशीष फौजदार की पुत्री तिथि फौजदार ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 482 अंक हासिल करके कुंडहित प्रखंड में प्रथम तथा पूरे जिले मे चौथा स्थान हासिल कर कुंडहित सहित जिले का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि तिथि फौजदार ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बनकाठी से की। बाद में नौवीं व दसवीं की पढ़ाई प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय किया। वही जिले में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र के सभी छात्र एवं छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उन्होंने परीक्षा में सफलता के लिए विद्यालय के शिक्षक तथा मां-बाप को श्रेय दिया है। वे आगे चलकर जेपीएससी पढ़ाई करके अधिकारी बन क्षेत्र की गरीब जनता की सेवा करना चाहती है। फोटो कुंडहित 01: मेधावी तिथि को सम्मानित...