शामली, जून 7 -- शामली। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा रविवार को महाराजा अग्रसेनभवन, हनुमान धाम में आयोजित मेधावी छात्र प्रतिभा अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलकराम गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्रों से कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. कमलदीप जिंदल, वरुण गोयल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल एवं चेयरमैन अरविंद संगल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में निर्धारित लक्ष्य, ...