शामली, मार्च 30 -- झिंझाना। कस्बे के जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 की गृह परीक्षाओं का परीक्षाफल बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा 7 की छात्रा नम्र प्रवीण ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और सभी के लिए प्रेरणा बनीं। कक्षा 11 (बी) वर्ग में अनु ने 80.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रमसा 73.9 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा शिफा 71.27 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्...