पिथौरागढ़, जुलाई 15 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में गूंज 3.0 विश्वविद्यालय वार्षिकोत्सव और सांस्कृतिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल, मोहित बिष्ट और सेवानिवृत्त प्रो. सरोज वर्मा ने दीप जलाकर किया। छात्र महासंघ अध्यक्ष तिलक राज पाठक ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों, विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेताओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानस कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से विकसित रक्षा एआई मोबाइल एप्लीकेशन का भी लोकार्पण किया गया। यह भी पढ़ें- मेधा...