मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
अंबेडकर नगर, मई 21 -- अम्बेडकरनगर। पायनियर कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट न्योरी बाजार में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दुष्यंत कुमार तथा संतोष सरोज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संतोष सरोज ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा से ही रोजगार का अवसर मिलता है। प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा श्रेया पांडेय व वर्षा निषाद को पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान हासिल करने वाली सविता निषाद व रणजीत यादव तथा तृतीय स्थान पर आंशिका व धु्रव यादव को मेडल व प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्रबंधक अखिलेश मौर्य ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.