मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
मुंगेर, अप्रैल 17 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखी में गुरुवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिला पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु कुमार निराला ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और पुस्तक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी कठिन परिश्रम और लगन से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। ऐसे सम्मान समारोह से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में अभिषेक कुमार, समीक्षा कुमारी, अनुष्का, ज्योति, प्रिया, निशा, रिया, रानी, ईशा, अंकिता, खुशबू कुमारी आदि हैं। यह भी पढ़ें- अनुशासन, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.