बिजनौर, मार्च 26 -- नजीबाबाद। जनता बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल का परीक्षाफल घोषित किया। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को जनता बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल का परीक्षाफल घोषित किया गया। स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अरीशा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल अध्यक्ष शमीम अहमद पूर्व तहसीलदार, स्कूल प्रबंधक आदिल अतहर व कोकब एड, रूशदा हाशमी, इस्लामी फंड मैनेजर नफीस खां ने बच्चो को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.