संभल, अप्रैल 28 -- यूपी बोर्ड के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करने पर हंसा देवी गजाराम सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, भकरौली के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल की छात्रा राधा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मीरा ने 79 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा फिरोज ने 77 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहे। इंटरमीडिएट वर्ग में वारुणी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, विकास यादव 81 प्रतिशत के साथ द्वितीय और सविता 75 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल पहनाए। यह भी पढ़ें- स्व. तीर्थराज मिश्र कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, तरुण यादव, वीरेश आर...