गाजीपुर, अप्रैल 5 -- सैदपुर। क्षेत्र के उसरहां स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव और परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से भेजने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चलो अभियान के बैनर तले जागरूकता रैली निकाली गई, जिससे शिक्षा के प्रति लोगों को जा...