गाजीपुर, अप्रैल 13 -- सैदपुर। नगर स्थित आरजेपी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. इंदीवर पांडे उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद पांडेय, प्रबंधक वसंत पांडेय, प्रधानाचार्य सन केसर, कोऑर्डिनेटर विनीत उपाध्याय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...