मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, रेहान जनपद में तृतीय
बलरामपुर, मई 1 -- उतरौला, बलरामपुर। एचआरए इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला व विद्यालय स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र, मोमेंटो, उपहार व चेक देकर सम्मानित किया गया। मेधावियों के अभिभावकों को भी शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।एचआरए इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सीएचसी उतरौला के डॉ. सीपी सिंह व सीएचसी गैडास बुजुर्ग के डॉ. शोएब मलिक रहे। प्रबंधक अनसार अहमद खान ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधक अंसार अहमद खान ने बताया कि इंटरमीडिएट के छात्र मो. रेहान ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.