गोरखपुर, मई 13 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी की पुण्यतिथि 16 मई को गोला तहसील के समस्त शासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं (छात्र-छात्रा दोनों कैटेगरी से एक-एक) को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज द्वारा इस वर्ष की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 'पंडित हरिशंकर तिवारी मेधावी छात्र सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज के प्रबंधक पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी ने बताया की सम्मानित छात्र-छात्राएं यदि अपनी उच्च शिक्षा नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से पूरी करना चाहते हैं तो उन्हें कॉलेज द्वारा निशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...