कन्नौज, जून 8 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। सरायप्रयाग स्थित कप्तान सिंह महाविद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टॉप टेन बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने मेधावी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता का आधार है। मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर छात्र अपने जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन करने और अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ने समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पवित्र को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कशिश को मिक्सी मशीन तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अंचल कुमार को पंखा भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही टॉप टेन मे...