आगरा, मई 16 -- अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज की ओर से रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन में होगा। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष भगवान सिंह माहौर ने दी। समारोह का उद्घाटन अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिमला के पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप करेंगे। मुख्य अतिथि कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर होंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय महामंत्री डीपी शंखवार करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...