गौरीगंज, मार्च 31 -- अमेठी। सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर पांडेय ने की। कार्यक्रम में कक्षा छह के मेधावी अद्वैती गुप्ता, श्रेयांशी पाल व आकांक्षा कक्षा सात की अदिति जायसवाल, रिशिका सोनी व आस्था तिवारी कक्षा आठ की श्रेयांशी यादव, अनुराग निषाद व आशुतोष उपाध्याय, कक्षा नौ के कौस्तुभ सिंह, यथार्थ सोमवंशी, आयुष द्विवेदी, प्रज्ञा त्रिपाठी व चिराग यादव, कक्षा 11 की राशी श्रीवास्तव, प्रतीति त्रिपाठी, कामिनी सिंह, सार्थक मिश्रा, शिवम पाल व अंश मिश्रा को प्रथम पुरस्कार दिया गया। जिला प्रचारक आरएसएस पवन, डॉ. त्रिवेणी सिंह, प्रबंधक हरिकेश बहादुर सिंह, डॉ. वेद प्रकाश आर्य, अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.