लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- शिक्षा ही वह आधार है जिससे प्रतिभाशाली बच्चे परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। खीरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर ने गोविंदापुर ममरी स्थित नाइस एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने की, जबकि संचालन सुयेश वर्मा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि रामसागर वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लखीमपुर ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प...