आजमगढ़, फरवरी 8 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र लालगंज के 15 परिषदीय स्कूलों के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत चयनित कक्षा छह से आठवीं तक के करीब सौ मेधावी बच्चे रविवार को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। शैक्षिक भ्रमण को बीईओ लालगंज ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किये। बीईओ लालगंज डॉक्टर विमल तिवारी ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को व्यवहारिक तरीके से चीजों को देखने और समझने का अवसर मिलता है। इस प्रकार का ज्ञान पुस्तकों द्वारा नहीं मिलता है। इसलिए शैक्षिक भ्रमण बच्चों के लिए लाभप्रद साबित होगा। शैक्षिक भ्रमण में कंपोजिट विद्यालय बेला, उच्च प्राथमिक विद्यालय करिया गोपालपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरूपहां, उच्च प्राथमिक विद्यालय कहला सिकंदरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मरहती, कंपोजिट विद्...