शामली, मार्च 28 -- झिंझाना। मेरठ-करनाल रोड स्थित एस०डी०एस० कॉन्वेंट स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के समापन अवसर पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शनिवार को मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित एसडीएस कांवेंट स्कूल में कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा० रामजीलाल कश्यप भाजपा (जिलाध्यक्ष शामली), विद्यालय चेयरमैन लोकश तोमर, प्रबंधक श्रीपाल आर्य एवं प्रधानाचार्य सतीश भटनागर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सत्र 2025-26 में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले...