हाजीपुर, अप्रैल 16 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र नगर के नारायणी कॉलोनी स्थित एक मैरेज हॉल में कुशवंशी सेना (भारत) की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता हनी प्रकाश ने की। बैठक में मैट्रिक परीक्षा 2026 में 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी एवं निर्धन छात्र कुंदन कुमार पिता गोनू सिंह,तंगौल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से कुंदन को अंगवस्त्र, कलम एवं सम्राट अशोक का चित्र भेंट किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुंदन कुमार की इंटरमीडिएट तक की पूरी पढ़ाई का खर्च कुशवंशी सेना (भारत) द्वारा वहन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों में कुंदन की सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं बोर्ड में तक्षशिला विद्यापीठ के छात्रों का शत प्रतिशत परिणाम उन्होंने छात्र के पिता गोनू सिंह के संघर्ष और परिश...