हाथरस, अप्रैल 24 -- सतेन्द्र पुत्र भगवती प्रसाद निवासी गांव ककरावली, मुरसान यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में हाईस्कूल में हाथरस जिले में छठवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ -साथ जनपद हाथरस का नाम भी रोशन किया है । जिन्होंने 92.83 फीसद अंक प्राप्त किये है और एस एस कॉलेज दर्शना मुरसान हाथरस की तरफ से उक्त छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एवं उक्त छात्र को कक्षा 11 व 12 में निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का फैसला लिया है। वहीं हाथरस जिले में जितने भी छात्र टॉप 10 लिस्ट में आये है उन छात्रों को उक्त विद्यालय से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी । इस अवसर पर कॉलेज प्रबन्धक राम शंकर सारस्वत, उप प्रबंधक मुंशी लाल शर्मा, डायरेक्टर वेद प्रकाश सारस्वत ( एडवोकेट ), प्रधानाचार्या मीना सारस्वत एवं अध्यापक गण देवदत्त सारस्वत, श्याम सुन्दर,मन मोहन,हर...