रुडकी, मई 21 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के अलावा प्रोत्साहन स्वरूप समस्त छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने से जहां बच्चे प्रोत्साहित होते हैं,वहीं उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है। आचार्य मंगलेश्वर प्रसाद पैन्यूली तथा प्रधानाचार्य नारायण दत्त शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यापक सुरेंद्र कुमार,दिनेश कुमार,धर्वेंद्र भारद्वाज,अलका घनसाला,गीता शर्मा,मोमिना खातून व सुमित सैनी के अलावा विशाल वर्मा,सुनील शेट्टी,अनूप शर्मा,निखिल शेट्टी,गौरव गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...