रांची, मई 2 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में शनिवार को बिग एफएम द्वारा ज्ञान गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 से 12 तक के 150 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या शालिनी विजय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। रांची से आईं सुष्मिता सिंह (एमिटी यूनिवर्सिटी) और मनीष सिन्हा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने छात्रों को प्रेरक संदेश दिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन बिग एफएम की आरजे राशी ने अपने ऊर्जावान और प्रभावशाली अंदाज में किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...