फतेहपुर, मई 24 -- फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में रविवार को आयोजित मेधावी छात्र एवं प्रशंसनीय सेवा सम्मान समारोह में एसपी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, जान जोखिम में डालकर बच्चों की जान बचाने वाले स्थानीय गोतखोरों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेधावी छात्रों में प्रतीक कुमार वर्मा, दिव्या, अनुराग यादव तथा अनन्या को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सम्मानित किया। इसके बाद सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में गंगा नदी में डूब रहे बच्चों की जान बचाने वाले दो स्थानीय युवकों महेश कुमार निवासी नौबस्ता और अशोक कुमार निवासी टंडवा पर मजरे खरगूपुर बरगला को सम्मानित किया गया। 16 मई को थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में गंगा स्नान क...